अश्लील वीडियो अपलोड करने वाला जेल से गिरफ्तार

Rate this post

जेल से अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले कैदी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस ने जेल से कंप्यूटर व अन्य उपकरण जब्त किए हैं। सिविल लाइन पुलिस को पुलिस मुख्यालय से जानकारी मिली थी कि केंद्रीय जेल से इंटरनेट पर अश्लील वीडियो अपलोड हुआ है।

इस पर पुलिस ने मामले की जांच की। जांच के दौरान पता चला कि जेल में हत्या के मामले में बंद चांपा निवासी त्रिलोचन देवांगन ने 12 जुलाई 2020 को वीडियो अपलोड किया है। आरोपित कंप्यूटर के बारे मंे जानता था। इसलिए उसे जेजे सेक्शन में काम पर रखा गया था। काम के दौरान उसने जेल के कंप्यूटर का उपयोग करते हुए वीडियो अपलोड कर दिया था। इस पर पुलिस ने बीते 12 फरवरी को जुर्म दर्ज कर लिया था।

हत्या के मामले में बंद है आरोपित

आरोपित त्रिलोचन को हत्या के मामले में सजा दी गई है। इसके बाद से वह केंद्रीय जेल में सजा काट रहा है। कोरोना संक्रमण के दौरान वह पैरोल पर गया था। बीते दिनों न्यायालय से पैरोल खत्म होने पर वह जेल लौट आया था।

इसी बीच पता चला कि आरोपित त्रिलोचन ने जेजे सेक्शन के कंप्यूटर का उपयोग कर अश्लील वीडियो अपलोड कर दिया था। इसके बाद से उसे काम से अलग कर दिया गया था। रविवार को पुलिस ने जेल से कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रानिक सामान जब्त किया।

वहीं, आरोपित के जेल में होने के कारण गिरफ्तारी की औपचारिकता पूरी की। अब वह हत्या के साथ ही आइटी एक्ट के तहत कोर्ट के कार्रवाई का सामना करेगा। जेल से ही उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।