आज हम आपको बताएंगे तिल और मस्से को हमेशा के लिए हटाने वाले घरेलू उपाय के बारे में। क्योंकि ज्यादा तिल और मस्से चेहरे को बदरंग करने का काम करते हैं और खूबसूरती में एक काले दाग की तरह होते हैं।
तिलों के बनने का प्रमुख कारण हमारी त्वचा की वह कोशिकाएं का है। जो सामान्य तौर पर फैलने की बजाएं आपस में जुड़करकर इकट्ठी हो जाती हैं। इन कोशिकाओं को मिलेनोसाइड के नाम से जाना जाता है।
जब यह कोशिकाएं एक साथ सूरज के संपर्क में आती हैं। तो काली और भूरे रंग में बदल जाती हैं यही निशान तिल के रूप में होते हैं।
ऐसे ही मस्से 8 से 12 तरह के होते हैं ज्यादातर मस्से अपने आप ही खत्म हो जाते हैं। लेकिन कभी-कभी ये इलाज के बाद ही ठीक होते हैं मस्से को काटने और फोड़ने की वजह से मस्से का वायरस शरीर के अन्य भागों में फैल जाता है।
जिसकी वजह से मस्से होने लगते हैं चलिए आपको बताते हैं तिल और मस्से हटाने के घरेलू उपाय।
अंगूर के बीज के प्रयोग
रोजाना अंगूर के बीज का एक्सट्रैक्ट मस्से तथा तिलों में लगाने से इन्हें कम किया जा सकता है। अंगूर के बीज का एक्सट्रैक्ट को मस्से तथा तिलों में करीब 2 घंटे तक रखें इसके बाद चेहरे को पानी से धो ले। लगातार ऐसा करने से 20 से 25 दिन में मस्से और तिल आपको खत्म होते हुए नजर आएंगे।
शहद का प्रयोग
शहद अनेक समस्याओ में दवा का काम करता है इसे मस्से तथा तिलों का उपचार भी संभव है। रोजाना शहद को कुछ मात्रा में लेकर मस्से तथा तिल पर लगाएं इससे इनकी संख्या कम होने लगेगी।
कच्चा आलू है असरकारक
कच्चा आलू चेहरे के दाग-धब्बों को हटाने में काफी सहायक होता है। एक कच्चे आलू को काटकर इसकी स्लाइस को चेहरे में तिलों तथा मस्सो पर रगड़े इसके अलावा आप आलू का पेस्ट बनाकर रात को चेहरे पर लगा दें और सुबह उठकर चेहरे को ठंडे पानी से धो दें। इससे चेहरे के तिलों और मस्सो की संख्या कम हो जाएगी। अगर शरीर में कहीं और भी हैं तो भी इस नुस्खे का इस्तेमाल कर सकते हैं।
लहसुन का पेस्ट है बहुत असरकारक
कुछ लहसुन की कलियों को लेकर इसे बारीक पीसकर इसका पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को मस्से और तिल के स्थान पर लगाएं और इसे एक कपड़े से ढक दें। इस कपड़े को पूरी रात में तिलों व मस्सो पर डाल कर रखें इस विधि के प्रयोग से इन्हें कम किया जा सकता है।