दही से पाचन शक्ति सही होती है। इससे खून की कमी और कमजोरी दूर हो जाती है। जब दूध दही का रूप ले लेता है तो उसकी शर्करा अम्ल में बदल जाती है।.
लखनऊ: दही में बैक्टीरिया जरूर होते हैं, लेकिन ये ऐसे बैक्टीरिया हैं, जो आपकी सेहत के लिए बहुत जियादा फायदेमंद होते हैं। इसमें कुछ ऐसे रासयनिक पदार्थ होते हैं, जो सेहत के लिए बहुत लाभदायक हैं। आइए जानते हैं, दही के कुछ चमत्कारिक गुण:
दही से पेट की गर्मी ख़त्म हो जाती है। इसके अलावा पेट ख़राब होने पर दही के साथ ईसबगोल की भूसी मिलाकर खाने से या चावल के साथ दही मिलाकर खाने से दस्त बंद हो जाते हैं।
– दही से पाचन शक्ति सही होती है। इससे खून की कमी और कमजोरी भी दूर हो जाती है। जब दूध दही का रूप ले लेता है तो उसकी शर्करा अम्ल में बदल जाती है। इससे पाचन में काफी मदद मिलती है।
– दही में दिल के रोग, हाई ब्लड प्रेशर और गुर्दों की बीमारियों को रोकने की गजब की क्षमता पाई जाती है। यह कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकता है और दिल की धड़कन नियेमित रूप से बनाए रखता है।
– दही में कैल्शियम बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों के विकास में सहायक होता है। इससे मांसपेशियों के सही ढंग से काम करने में काफी मदद मिलती है।
– जोड़ों के दर्द में दही में छौंक लगाकर दही को खाने से जोड़ों के दर्द में बहुत लाभ मिलता है।
– बवासीर रोग से पीड़ित रोगियों को रोज़ दोपहर के भोजन के बाद एक गिलास छाछ में अजवायन डालकर पीने से काफी फायदा मिलता है।