लकड़ी की काठी
लकड़ी की काठी, काठी पे घोड़ा।
घोड़े की दुम पे जो मारा हथोड़ा।
दौड़ा दौड़ा दौड़ा घोड़ा दुम उठा के दौड़ा।
लकड़ी की काठी, काठी पे घोड़ा।
घोड़े की दुम पे जो मारा हथोड़ा।
दौड़ा दौड़ा दौड़ा घोड़ा दुम उठा के दौड़ा।
घोड़ा पहुंचा चौक पे चौक पे था नाई।
घोड़े जी की नाई ने हजामत जो बनाई।
लकड़ी की काठी काठी पे घोड़ा।
घोड़े की दुम पे जो मारा हथोड़ा।
दौड़ा दौड़ा दौड़ा घोड़ा दुम उठा के दौड़ा।
घोड़ा था घमंडी पहुंचा सब्जी मंडी।
सब्जी मंडी बर्फ पड़ी थी बरफ में लग गई ठंडी।
लकड़ी की काठी, काठी पे घोड़ा।
घोड़े की दुम पे जो मारा हथोड़ा।
दौड़ा दौड़ा दौड़ा घोड़ा दुम उठा के दौड़ा।
आलू कचालू बेटे कहां गए थे
आलू कचालू बेटे कहां गए थे।
बैंगन की टोकरी में सो रहे थे।
बैंगन ने लात मारी रो रहे थे।
मम्मी ने प्यार किया हंस रहे थे।
पापा ने पैसे दिए नाच रहे थे।
भैया ने लड्डू दिया खा रहे थे।
बंदर मामा पहन पजामा दावत खाने आए
बंदर मामा पहन पजामा दावत खाने आए।
ढीला कुर्ता टोपी जूता पहन बहुत इतराए।
ढीला कुर्ता टोपी जूता पहन बहुत इतराए।
रसगुल्ले पर जी ललचाया मुंह में रखा गप से।
नरम नरम था गरम गरम था।
जीभ जल गई लप से।
बंदर मामा रोते रोते वापस घर को आए।
फेकी टोपी फेंका जूता और बहुत पछताए।
लाल टमाटर
गोल गोल ये लाल टमाटर होते जिससे गाल टमाटर।
गोल गोल ये लाल टमाटर होते जिससे गाल टमाटर।
खून बढ़ाता लाल टमाटर।
फुर्ती लाता लाल टमाटर।
स्वस्थ बनाता लाल टमाटर।
टमाटर लाल टमाटर टमाटर लाल टमाटर।
लाल टमाटर हम खाएंगे बन जाएंगे गाल टमाटर।
गोल-गोल ये लाल टमाटर होते जिससे गाल टमाटर।
मछली जल की रानी है
मछली जल की रानी है।
जीवन उसका पानी है।
हाथ लगाओ तो डर जाएगी।
बाहर निकालो तो मर जाएगी।
पानी में डालो तो तेर जाएगी।