बॉलीवुड में अभिनेता और अभिनेत्रियों की कोई कमी नही है, पर कुछ चुनिंदा अभिनेता ऐसे हैं जिन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नो पर अपना नाम लिखा लिया है। इन अभिनेताओं ने कुछ ऐसे यादगार फिल्में बॉक्स आफिस को दी है जिसे आज भी हम याद करते हैं। पर इनकी कुछ ऐसी फिल्में भी हैं जिनको दर्शकों ने बिल्कुल पसंद नही किया। तो आइए देखते हैं इनकी 5 शर्मनाक फिल्में कौनसी है।

1.बूम (2003)
अमिताभ बच्चन की ये फ़िल्म उनकी कुछ सबसे फ्लॉप फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का निर्देशन कैजाद गुस्ताद ने किया था। फ़िल्म में गुलशन ग्रोवर, जैकी श्रॉफ, जीनत अमान और कैटरीना कैफ भी काम कर चुकी हैं।
2.वफ़ा (2008)
सुपरस्टार राजेश खन्ना ने इस फ़िल्म में काम किया था। इस फ़िल्म को दर्शकों ने पसंद नही किया और फ़िल्म बहुत बड़ी फ्लॉप रही। राकेश सावंत फ़िल्म के निर्देशक थे।
3.क्लर्क (1989)
सदाबहार एक्टर मनोज कुमार की इस फ़िल्म को दर्शकों ने बिल्कुल पसंद नही किया। इस फ़िल्म का निर्देशन भी मनोज कुमार ने किया था। इस फ़िल्म में मनोज कुमार के अलावा रेखा, शशि कपूर और अशोक कुमार भी मौजूद हैं।
4.जल्लाद नंबर 1 (2000)
हीमैन धर्मेंद्र ने इस फ़िल्म में काम किया था, इसके अलावा शक्ति कपूर और किरण कुमार भी फ़िल्म में नज़र आए। इस फ़िल्म में धर्मेंद्र का अभिनय दर्शकों ने बिल्कुल पसंद नही किया था। कांति शाह इस फ़िल्म के निर्देशक थे।
5.लव एट टाइम्स स्क्वायर (2003)
हरफनमौला कलाकार देवानन्द की फ़िल्म जिसे उन्होंने खुद निर्देशित भी किया था। यह फ़िल्म भी कुछ खास असर नही दिखा पाई और देवानंद की फ्लॉप फिल्मों में से एक बनी।
Leave a Reply